Online Certificate Course
The Certificate Course on “Nayamīmāṁsā in Jain Philosophy” is a three-month online programme jointly organized by Samyakgyan Prachar-Prasar Trust, Jaipur, and the Jain Anusheelan Kendra, University of Rajasthan, Jaipur. The course aims to provide a systematic and in-depth understanding of the Jain doctrine of Naya, one of the fundamental pillars of Jain Philosophy.
यह त्रैमासिक ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स “जैन दर्शन में नयमीमांसा” विषय पर आधारित एक विशिष्ट शैक्षणिक कार्यक्रम है, जिसका आयोजन सम्यग्ज्ञान प्रचार-प्रसार ट्रस्ट, जयपुर एवं जैन अनुशीलन केन्द्र, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के संयुक्त तत्त्वावधान में किया जा रहा है। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य जैन दर्शन के मूलभूत एवं विशिष्ट सिद्धान्त नय का क्रमबद्ध, गहन एवं समग्र अध्ययन प्रदान करना है, जो जैन दर्शन की सर्वाधिक महत्वपूर्ण देनों में से एक है।
The Organizers

Samyakgyan Prachar-Prasar Trust, Jaipur is dedicated to the preservation, promotion, and dissemination of Jain philosophy, literature, culture, and spiritual values through various academic, educational, and research initiatives.
सम्यग्ज्ञान प्रचार-प्रसार ट्रस्ट, जयपुर जैन दर्शन, साहित्य, संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न शैक्षणिक, शोध एवं अध्ययनपरक गतिविधियों का संचालन करता है।

Established at the University of Rajasthan, Jaipur, the Jain Anusheelan Kendra has been actively engaged in promoting academic studies, research, and scholarly discourse in Jain Philosophy and Indian Knowledge Traditions.
राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर स्थित जैन अनुशीलन केन्द्र जैन दर्शन एवं भारतीय ज्ञान-परम्परा के अध्ययन, अनुसंधान तथा शैक्षणिक संवाद को प्रोत्साहित करने हेतु निरन्तर सक्रिय है।
Course Overview
The Certificate Course on “Nayamīmāṁsā in Jain Philosophy” is a comprehensive three-month online academic programme jointly organized by Samyakgyan Prachar-Prasar Trust, Jaipur, and the Jain Anusheelan Kendra, University of Rajasthan, Jaipur. The programme is designed to provide participants with a systematic and in-depth understanding of the Jain doctrine of Naya (standpoints)—one of the most distinctive and significant contributions of Jain Philosophy.
The course introduces learners to the foundational concepts of Jain Logic, including Pramāṇa, Naya, and Syādvāda, while exploring the philosophical foundations, classifications, and practical significance of various Nayas. Through a structured study of Niścaya–Vyavahāra Naya, Dravyārthika–Paryāyārthika Naya, and the classical seven Nayas, participants will gain a deeper insight into the Jain approach to understanding reality from multiple perspectives.
Combining theoretical inquiry with practical reflection, the programme seeks to cultivate critical thinking, intellectual openness, and a deeper appreciation of Anekānta. Through expert lectures, interactive discussions, assignments, creative learning activities, and academic evaluation, participants will engage meaningfully with the rich epistemological traditions of Jain thought.
As this programme is being conducted in association with the Jain Anusheelan Kendra, University of Rajasthan, Jaipur, participants will receive a jointly issued certificate upon successful completion of the course. The certificate will hold significant academic value and will be beneficial for students, researchers, teachers, and scholars pursuing studies and research in Jain Studies, Indian Philosophy, and related academic disciplines.
“जैन दर्शन में नयमीमांसा” विषय पर आधारित यह प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम एक व्यापक त्रैमासिक ऑनलाइन शैक्षणिक कार्यक्रम है, जिसका आयोजन सम्यग्ज्ञान प्रचार-प्रसार ट्रस्ट, जयपुर एवं जैन अनुशीलन केन्द्र, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के संयुक्त तत्त्वावधान में किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को जैन दर्शन के नय (दृष्टिकोण) सिद्धान्त — जो जैन दर्शन की सर्वाधिक विशिष्ट एवं महत्वपूर्ण देनों में से एक है — का क्रमबद्ध एवं गहन अध्ययन प्रदान करने हेतु निर्मित किया गया है।
यह पाठ्यक्रम प्रतिभागियों को प्रमाण, नय एवं स्याद्वाद सहित जैन न्याय की मूलभूत अवधारणाओं से परिचित कराता है तथा विभिन्न नयों के दार्शनिक आधार, वर्गीकरण एवं व्यावहारिक महत्त्व का अन्वेषण करता है। निश्चय–व्यवहार नय, द्रव्यार्थिक–पर्यायार्थिक नय तथा शास्त्रीय सप्त नयों के क्रमबद्ध अध्ययन के माध्यम से प्रतिभागी वस्तु-तत्त्व को अनेक दृष्टिकोणों से समझने की जैन पद्धति की गहन अन्तर्दृष्टि प्राप्त करेंगे।
सैद्धान्तिक अध्ययन को व्यावहारिक चिन्तन के साथ जोड़ते हुए यह कार्यक्रम समीक्षात्मक चिन्तन, बौद्धिक उदारता एवं अनेकान्त के प्रति गहरी समझ विकसित करने का प्रयास करता है। विशेषज्ञ व्याख्यानों, संवादात्मक चर्चाओं, असाइनमेंट, रचनात्मक गतिविधियों एवं शैक्षणिक मूल्यांकन के माध्यम से प्रतिभागी जैन चिन्तन की समृद्ध ज्ञानमीमांसीय परम्परा से सार्थक रूप से जुड़ेंगे।
चूँकि यह कार्यक्रम जैन अनुशीलन केन्द्र, राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, अतः पाठ्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर प्रतिभागियों को संयुक्त रूप से जारी प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। यह प्रमाण-पत्र महत्वपूर्ण शैक्षणिक मूल्य रखेगा तथा जैन अध्ययन, भारतीय दर्शन एवं सम्बद्ध शैक्षणिक विषयों में अध्ययन एवं शोध करने वाले विद्यार्थियों, शोधार्थियों, अध्यापकों एवं विद्वानों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
Course Curriculum
Reference Books
Faculty

Shri Swanubhav Jain is a distinguished scholar of Jain Philosophy with academic specialization in Philosophy, Prakrit Jaināgama, Sanskrit, and Indian philosophical traditions. He is deeply committed to the study, teaching, and dissemination of Jain Darshan through original textual traditions. His areas of interest include Anekāntavāda, Syādvāda, Jain Ethics, and Jain epistemology. Through his teaching and research, he strives to present the profound wisdom of Jain Philosophy in a simple, relevant, and meaningful manner for contemporary society.
श्री स्वानुभव जैन, जैन दर्शन, प्राकृत, संस्कृत एवं भारतीय दर्शन के एक युवा एवं समर्पित अध्येता हैं। वे वर्तमान में सम्यग्ज्ञान प्रचार-प्रसार ट्रस्ट, जयपुर के निदेशक एवं राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के दर्शनशास्त्र विभाग में अतिथि संकाय सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। मूल ग्रन्थों के अध्ययन, अध्यापन एवं शोध के माध्यम से वे जैन दर्शन के गूढ़ सिद्धान्तों के प्रचार-प्रसार हेतु सतत् सक्रिय हैं। अनेकान्तवाद, स्याद्वाद, जैन नीतिशास्त्र एवं जैन ज्ञानमीमांसा उनके प्रमुख अध्ययन एवं शोध के क्षेत्र हैं। वे जैन दर्शन की गहन अवधारणाओं को सरल, प्रासंगिक एवं जीवनोपयोगी रूप में समाज तक पहुँचाने के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं।
Course Highlights
Participate in structured live sessions every week led by experienced scholars and subject experts.अनुभवी विद्वानों एवं विषय-विशेषज्ञों द्वारा संचालित सुव्यवस्थित लाइव सत्रों में प्रत्येक सप्ताह सहभागिता करें।
Learn directly from eminent academicians, researchers, and distinguished scholars of Jain Philosophy.जैन दर्शन के प्रख्यात आचार्यों, शोधकर्ताओं एवं विशिष्ट विद्वानों से प्रत्यक्ष रूप से अध्ययन करें।
Strengthen conceptual understanding through carefully designed weekly assignments and study exercises.सुनियोजित साप्ताहिक सत्रीय कार्यों एवं अध्ययन अभ्यासों के माध्यम से वैचारिक समझ को सुदृढ़ करें।
Engage in reflective and analytical tasks aimed at deepening your philosophical understanding.दार्शनिक समझ को गहन बनाने हेतु चिंतनशील एवं विश्लेषणात्मक मासिक कार्यों में संलग्न हों।
Participate in quizzes, presentations, scriptural discussions, and other engaging academic activities.प्रश्नोत्तरी, प्रस्तुतियों, शास्त्र-चर्चाओं एवं अन्य रोचक शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लें।
Exchange ideas, ask questions, and participate in meaningful philosophical dialogues.विचारों का आदान-प्रदान करें, प्रश्न पूछें तथा सार्थक दार्शनिक संवादों में सहभागी बनें।
Dedicated sessions will be conducted to address questions and clarify complex concepts.जिज्ञासाओं के समाधान एवं जटिल अवधारणाओं को स्पष्ट करने हेतु समर्पित सत्र आयोजित किए जाएँगे।
Assess your understanding through a comprehensive examination at the end of the course.पाठ्यक्रम के अंत में एक व्यापक परीक्षा के माध्यम से अपनी समझ का मूल्यांकन करें।
Receive a jointly issued certificate upon successful completion of the course requirements.पाठ्यक्रम की आवश्यकताओं को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर संयुक्त रूप से जारी प्रमाण-पत्र प्राप्त करें।
Learning Outcomes
An authentic perspective for understanding the Jināgama and the principles of Jain doctrine.
The ability to resolve the many doubts and apparent contradictions that arise while studying the scriptures.
Greater clarity, balance, and authenticity in scriptural debate, discourse, teaching, and writing.
The art of viewing life's many problems and differences through the lens of Anekānta.
A harmonizing outlook on diverse views and ideas, reducing intellectual rigidity and conflict.
Clarity about the nature of the Self, and progress toward self-reflection and self-realization.
जिनागम और जैन सिद्धान्तों को समझने की प्रामाणिक दृष्टि।
शास्त्र पढ़ते समय उत्पन्न होने वाली अनेक शंकाओं एवं विरोधाभासों का समाधान करने की क्षमता।
शास्त्रार्थ, प्रवचन, अध्यापन एवं लेखन कार्य में अधिक स्पष्टता, संतुलन और प्रामाणिकता।
जीवन की अनेक समस्याओं और मतभेदों को अनेकान्तमूलक दृष्टि से देखने की कला।
विभिन्न मतों और विचारों को समन्वयपूर्वक देखने की दृष्टि, जिससे वैचारिक कट्टरता एवं संघर्ष कम होंगे।
आत्मस्वरूप के प्रति स्पष्टता तथा आत्मचिन्तन और आत्मानुभूति की दिशा में प्रगति।
Advisors
FAQ